Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बरसात के बीच टांडा नगर पालिका में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
टांडा अंबेडकरनगर ! 17 सितंबर 2025
लगातार हो रही बारिश के बीच भी स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 2025 को गति देने के लिए टांडा नगर पालिका परिषद में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं उपजिलाधिकारी व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी के आदेशानुसार नगर पालिका जलकल जेई आशीष कुमार चौहान के नेतृत्व में अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान
शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में घंटों तक सफाई अभियान चलाया गया। नालियों, मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष साफ-सफाई कर कचरा निस्तारण किया गया। उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!