Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

एडिटर रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर! में आज दिनांक 07.12.2024 को अपरान्ह 2.00 बजे विकास खड जलालपुर में श्री आनन्द कुमार शुक्ला,

मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर द्वारा जीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने सभी संगणकों को निर्देशित किया कि 03 दिन का विशेष अभियान चलाकर

प्रत्येक गाँव से 20-25 निर्धनतम परिवारों का चिन्हीकरण करते हुए मॉअप ऐप (MOPUP APP) पर सूचनायें फीड करें एवं उनका सत्यापन, सत्यापन समिति से कराया जाय।

ताकि उक्त निर्धनतम परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर उनके सत्त आय का स्रोत बनाते हुए उनका गरीबी उन्मूलन किया जा सके।

संगणकों में पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, बीसी सखी, समूह सखी तथा सत्यापन समिति में ग्राम प्रधान, भूतपूर्व प्रधान, स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं ऑगनबाडी कार्यकत्री आदि को रखा गया है।

उक्त मौके पर समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा विकास खंड स्तरीय सभी कर्मचारी उपस्थिति रहें।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!