Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

आज़मीन-ए-हज के लिए बड़ी सूचना – हज 2026 मेडिकल फिटनेस व टीकाकरण अनिवार्य, 02 केंद्रों पर लगेगा टीका!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकर नगर। जनपद के सभी आज़मीन-ए-हज 2026 में हज पर जाने वाले हुज्जाज-ए-कराम को हज ट्रेनर, अम्बेडकर नगर डॉ. मोहम्मद यूनुस की ओर से सूचित किया जाता है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के जारी सर्कुलर के अनुसार प्रत्येक आज़मीन-ए-हज के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं आवश्यक टीकाकरण कराना अनिवार्य है।

इसी क्रम में जनपद अम्बेडकर नगर में टीकाकरण के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

टीकाकरण केंद्र एवं तिथि, मदरसा करामातिया, जलालपुर, दिनांक : 14 फरवरी (शनिवार) समय : सुबह 9 बजे से मदरसा मंजर-ए-हक, टांडा तलवापार दिनांक : 17 फरवरी (मंगलवार) समय : सुबह 9 बजे से

आवश्यक कागजात (अनिवार्य रूप से साथ लाएं) हेल्थ सर्टिफिकेट, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं जांच रिपोर्ट – सभी की 2-2 फोटो कॉपी कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र – 2 फोटो कॉपी हज का कवर पेज (फॉर्म), जिस पर हाजी की फोटो लगी हो

दो पासपोर्ट साइज फोटो, फोटो के पीछे नाम लिखा होना अनिवार्य, डॉ. मोहम्मद यूनुस ने सभी आज़मीन-ए-हज से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर केंद्र पर पहुंचकर अपना टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस वर्ष हज 2026 में जनपद से जाने वाले यात्रियों की संख्या कुल आज़मीन-ए-हज : 192 होगी जिसमें महिलाओं की संख्या : 86 और

पुरुषों की संख्या : 106 हज 2026 : अम्बेडकर नगर के हुज्जाज के लिए मेडिकल व टीकाकरण अभियान शुरू दो केंद्रों पर होगी व्यवस्था, समय पर पहुंचकर कराएं अनिवार्य टीकाकरण

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!