रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर | 23 फरवरी 2026 जनपद अम्बेडकरनगर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय,

अम्बेडकर नगर द्वारा वृहद रोजगार मेला–2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को देव इन्द्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी परिसर,अम्बेडकरनगर में आयोजित होगा।
आयोजन स्थल देव इन्द्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी, समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित
कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा 5000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
किन अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध इस रोजगार मेले में निम्न योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं—हाईस्कूल इंटरमीडिएट स्नातक परास्नातक बीबीए, बीसीए बीटेक पॉलिटेक्निक आईटी आई एमबीए, एमसीए कंप्यूटर दक्षता प्राप्त अभ्यर्थी मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां
Honda Motor Companyज्ञTata MotorsNew Holland AgricultureDixon TechnologiesSwiggyQuess CorpMRF
सहित अन्य नामी कंपनियां। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्कजिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि—चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगीअभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा
पंजीकरण कैसे करेंइच्छुक अभ्यर्थी➡️ रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पूर्व पंजीकरण कर सकते हैंया➡️ मेले के दिन स्थल पर ही निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर : 155330 युवाओं से अपील जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस वृहद रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाए।




