थाना जैतपुर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को दबोचा
रिपोर्ट News10plus एडिटर
अम्बेडकरनगर !15 सितम्बर 2025। जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
आज दिनांक 15.09.2025 को थाना जैतपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या -172/2025 धारा 137(2) /87/65(1)/115(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से
संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद इमरान खान पुत्र इंसाफ अली, उम्र 43 वर्ष, निवासी रन्नूखां का पूरा, थाना कोतवाली जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त को पुलिस ने सुबह करीब 08:45 बजे अंबरपुर ओवरब्रिज के नीचे से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: मोहम्मद इमरान खान, पिता का नाम: इंसाफ अली, उम्र: 43 वर्ष, निवासी: रन्नूखां का पूरा, थाना कोतवाली जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर
आपराधिक इतिहास
मुकदमा अपराध संख्या 172/2025 धारा 137(2)/87/65(1)/115(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक रूपेश सिंह, हेड कांस्टेबल राम जीत यादव, कांस्टेबल शुभम सिंह
नतीजा
पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों और टीम की मुस्तैदी के चलते अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस गिरफ्तारी से जहां आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में खौफ व्याप्त है।



