गजियापुर बाइपास रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई गिरफ्तारी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट: एडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 28 जुलाई, 2026। जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को एक और सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 28 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे थाना अलीगंज पुलिस टीम ने गजियापुर बाइपास रेलवे क्रॉसिंग के पास से रज्जन लाल पुत्र सुखारी, निवासी मखदूमनगर, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अलीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 99/2026 के अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त – रज्जन लाल पुत्र सुखारी निवासी: मखदूमनगर, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर।
बरामदगी – 20 पाउच अवैध देशी शराब।पंजीकृत अभियोग, मुकदमा अपराध संख्या 99/2026 – धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर।
आपराधिक इतिहास – मुकदमा अपराध संख्या 06/2017, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना अलीगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम, उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, कांस्टेबल केशव सिंह, शामिल रहे।




