

रिपोर्ट एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! बुधवार 13 अगस्त 2025 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान और जिलाधिकारी के निर्देश पर, हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत इल्तेफातगंज में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली का नेतृत्व नगर पंचायत के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने किया। रैली की शुरुआत में नगर पंचायत के प्रभारी ईओ उमेश कुमार एवं नगर पंचायत इल्तेफातगंज अध्पयक्ष प्रतिनिधि इरफान अहमद ने हाथों में तिरंगा थामकर सबसे आगे चलकर लोगों को प्रेरित किया।
रैली का मार्ग और उत्साह
तिरंगा रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। जगह-जगह पर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। रैली में शामिल लोगों ने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
देशभक्ति का माहौल
रैली में नगर पंचायत के समस्त सभासदगण एवं स्थानीय नागरिक, व्यापारी, ठेकेदार सहित नगर पंचायत के अधिकारीयों, कर्मचारियों एवं सफाई नायकों और सफाई कर्मियों का
समूह बड़ी संख्या में शामिल हुआ। सभी के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था और चेहरे पर देशभक्ति की चमक। रैली के दौरान आज़ादी के अमृत महोत्सव के गीतों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
अधिकारियों की अपील
प्रभारी अधिशाषी अधिकारी ने कहा –“हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम सभी का कर्तव्य है कि 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें।”
इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने भी रैली में भाग लिया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। रैली मुख्य रूप से शामिल रहे। अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार पासी, अध्यक्ष प्रतिनिधि इरफान अहमद, ठेकेदार मैहमूद मुज्जफर, गुलाम रब्बानी, बड़े बाबू राम आशीष, अरविंद सिंह,
संजय वर्मा, लौकुश पांडे, सभासद शहीर अहमद, इंद्रदेव वर्मा , मोहम्मद जियाउद्दीन, मनाजिर हुसैन, सादान अहमद, रामा पति वर्मा, वीरेंद्र कुमार, सुरेश कृष्ण कुमार, अब्दुस सुबहान, सभासद पति सुरेश, किशन, आफताब आलम, आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।