Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर ! में दिनांक 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का अवलोकन और आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर परीक्षा संबंधी तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों एवं अन्य अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी रिकॉर्डिंग क्षमता और नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने की बात कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र में प्रत्येक परीक्षार्थी का नियमानुसार बेहतर ढंग से तलाशी के उपरांत प्रवेश दिया जाए और परीक्षार्थियों को शुद्ध वातावरण में परीक्षा देने हेतु सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है,

जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग और प्रतिबद्ध है। सभी परीक्षा केंद्रों पर माननीय आयोग के निर्देशानुसार समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!