Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर ! 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों ने भी लीची, जामुन और आम जैसे फलदार पौधे रोपित किए।

पर्यावरण जागरूकता का संदेश
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, स्वयं सेवी संस्था आरंभ फाउंडेशन के सहयोग से शिव बाबा धाम परिसर में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वन विभाग की भूमिका
वन विभाग अंबेडकर नगर ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। उपप्रभागीय वनाधिकारी मुदित सिंह और क्षेत्रीय वनाधिकारी नागेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का कुशल आयोजन कराया।

जिले में जगह-जगह वृक्षारोपण
पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बढ़ते जलवायु परिवर्तन के बीच पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!