अम्बेडकरनगर ! पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं मिली हैं।
थाना टाण्डा में दो वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार
पहली गिरफ्तारी: दिनांक 18.04.25 को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय, के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाद संख्या
641/24 मुकदमा अपराध संख्या 204/24 धारा 376, 506 भादवि0 व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी मोनू उर्फ पार्थ पुत्र अशोक कुमार निवासी नेहरूनगर थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
दूसरी गिरफ्तारी: आज दिनांक 19.04.2025 को उपनिरीक्षक राम प्रकाश सिंह, के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाद संख्या 500/2023 मुकदमा अपराध संख्या
236/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी राम अवध चौहान पुत्र सीताराम निवासी मोहम्मद कश्मीरिया थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस टीम ने दोनों वारण्टियों को उनके घरों से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।





Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=IXBIAFVY
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.