रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर ! जनपद में लगातार तीसरी झूठ की घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी वहीं आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को एक और
मिथ्या लूट की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव पूर्वी ने खुलासा करते हुए आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे घटना थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र की बताई गई है जहां
की पुलिस टीम ने मिथ्या लूट की घटना के संबंध में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त/मुकदमा वादी इन्द्रजीत पुत्र रामअचल को गिरफ्तार कर
लिया है, जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 76/25 धारा 303(2), 229(1), 317(2), 217(क) बीएनएस से संबंधित था।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव ने इस गिरफ्तारी पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि उनकी टीम लगातार अपराधियों के खिलाफ
कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त इन्द्रजीत ने मिथ्या लूट की घटना को अंजाम दिया था, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है।
पुलिस ने अभियुक्त इन्द्रजीत को गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता और सर्विलांस का सहारा लिया। पुलिस टीम ने अभियुक्त की
गतिविधियों पर नजर रखी और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस आगे भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए काम करेगी।





When someone writes an paragraph he/she keeps the plan of a user
in his/her mind that how a user can be aware of it.
Thus that’s why this article is perfect. Thanks!