Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अपने बुने जाल में खुद ही फंस गई महिला” घर में हुई लूट की घटना निकली झूठी” महिला ने खुद रची थी कहानी पुलिस ने किया खुलासा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! जनपद के थाना आलापुर क्षेत्र के ग्राम सतरही में 13/14.04.2025  की रात्रि में घटित झूठी लूट की घटना का किया गया सफल अनावरण।

दिनांक 14/04/2025 को वादी रामतीरथ पुत्र स्व: रामसुमेर प्रजापति निवासी ग्राम सतरही थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 62 वर्ष द्वारा थाना स्थानीय आलापुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक

13/14.04.2025 की रात्रि मे ग्राम सतरही मे तीन अज्ञात लोगों द्वारा मेरी  पुत्र बधू रोशनी के हाथ पैर बांध कर , मुंह में कपड़ा ठूस कर मारते-पीटते हुए निर्वस्त्र कर  घर में रखे जेवर व 6300/-रुपये उठा गये !

इस आधार पर  मुकदमा अपराध संख्या – 81/2025, धारा- 076/309(6) बीएनएस थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर बनाम तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु  तत्काल तीन टीमें गठित की गईं  जिसका पर्वेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्यामदेव द्वारा किया जा रहा था ।

घटना के सफल एवं त्वरित अनावरण हेतु वादी एवं  वादी के परिवार जनो से पूछताछ की गई जिसमें वादी की पुत्र वधु रोशनी पत्नी उमेश प्रजापति उम्र करीब 23 से पूछताछ की गयी तो बताया कि उसके पति उमेश व ससुराल वालो से ताल मेल ठीक नही था ।

उमेश बाहर रहता है और उसे अपने साथ नही रखता है जब वह साथ चलने के लिए कहती तो उमेश बहाना बनाकर टाल देता है और उसे नही ले जाता है। रोशनी ने इन्ही सब बातो से नाराजगी वश

अपना व अपनी सास का सारा जेवर अपने मा को देकर अपने मायके भेजवा दी थी और कोई शक न करे  इस लिए लूट की झूटी सूचना सबको बता दी थी ।

अतः जाँच से मुकदमा उपरोक्त की घटना का होना नही पाया गया, घटना बनावटी व झूठी है जिसको लूट का रूप देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था एवं सम्पूर्ण गहने भी

बरामद कर लिए गए हैं । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 25,000/- रुपये के इनाम की घोषणा की गयी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “अपने बुने जाल में खुद ही फंस गई महिला” घर में हुई लूट की घटना निकली झूठी” महिला ने खुद रची थी कहानी पुलिस ने किया खुलासा!

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!