अम्बेडकरनगर ! टांडा नगर क्षेत्र के चर्चित भाजपा के फायरब्रांड नेता रामसूरत मौर्य का निधन हो गया है। वह 54 वर्ष के थे और उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
रामसूरत मौर्य एक ओजस्वी वक्ता और जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था।
उनके कुछ प्रमुख पदों में शामिल हैं:
त्रिलोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय टांडा छात्रसंघ के महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा फैजाबाद के जिला महामंत्री,भाजपा युवा मोर्चा अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष,
भाजपा युवा मोर्चा उ०प्र० के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभाग संयोजक भाजपा किसान मोर्चा – भाजपा युवा मोर्चा के सह प्रांत प्रभारी उ.प्र. क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा अवध क्षेत्र, उ०प्र०प्रदेश मंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा उ०प्र०
सासंद प्रतिनिधि, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा श्रम प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र उ०प्र० रामसूरत मौर्य एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जिन्होंने कई गीत और कविताएं लिखी थीं।
वह मंच पर भाषण देने में पारंगत थे और उनके भाषण को सुनने का लोग इंतजार करते थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर उनके समर्थकों और परिवार के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई है।
हालांकि उनके शव को लखनऊ से उनके पैतृक निवास स्थान टांडा के मोहल्ला सकरावल में लाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रातः 10 बजें महादेवा घाट पर उनका उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।