Welcome to News10plus.com   Click to listen highlighted text! Welcome to News10plus.com

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अंबेडकरनगर जनपद ! के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप पारदर्शिता के लिए एक बार फिर से चुनाव कराने की किया मांग‌।

बताते चलूं भाजपा मंडल अध्यक्ष की गुरुवार देर शाम को लिस्ट आयी। लिस्ट के कुछ ही देर बाद कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया गया था।

वही शुक्रवार सुबह से ही कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिला कार्यालय पर हंगामा करना शुरू दिया। कार्यकर्ताओं के हंगामा को देखते हुए सीओ सदर देवेंद्र मौर्या सहित भारी संख्या में पुलिस बल भाजपा कार्यालय पर पहुंच गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की मंडल अध्यक्ष के चुनाव में नियम तोड़कर भारी गड़बड़ी की गई है।
बतादे अम्बेडकरनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव में अपने करीबी लोगों को पैसा लेकर मंडल अध्यक्ष पद का दिया गया।
साथ ही कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि चुनाव में धांधली हुई है।

वही भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। लेकिन
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुये कहा कि मंडल
की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने चार लाख रूपये लेकर

उस व्यक्ति को मंडल का अध्यक्ष बना दिया जो भाजपा का अभी जल्द ही सक्रिय सदस्य बना है और साथ ही नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पर भी गोकसी का काम करने का आरोप लगाया साथ ही कार्यकर्ताओं का आरोप हैं।

कि इसी तरह से नेवादा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला चुनाव अधिकारी पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया। बहरहाल भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी का कहना कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है।

कार्यकर्ता हैं कभी-कभी आक्रोश में कुछ भी बोल देते है। हालांकि हंगामे के बीच जिला कार्यालय का गेट बंद कर उसमें ताला लगा दिया गया था। वही कुछ देर बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी

जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंचे, लेकिन उन्हें काफी देर तक कार्यालय के बाहर खड़े रहना पड़ा। बहरहाल उनके पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने गेट में लगा ताला तोड़कर उनको कार्यालय के अंदर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!