Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद

अम्बेडकरनगर ! जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में योजना के अंतर्गत तहसीलों में प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच और निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी तहसीलों में प्राप्त

आवेदन पत्रों का निस्तारण 16 जनवरी 2025 तक पूरा किया जाए। साथ ही, जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित करें और उन्हें योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!