Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर निगरानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की गरुण वाहिनी पुलिस टीम द्वारा बैंक व संदिग्ध व्यक्ति,वाहन की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने

तथा बैंकों के आसपास से टप्पेबाजी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाये जाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों के आसपास से

टप्पेबाजी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाये जाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी कर उन पर कार्यवाही किए जाने के क्रम में आज दिनांक 04.11.2024 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले

बैंकों तथा प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, बॉर्डर से लगे बैरियर तथा वाहनों की चेकिंग की जा रही है । बैंक के आसपास बिना किसी कारण घूमने वालों को कार्यवाही की चेतावनी भी दी जा रही है ।

बैंक के भीतर ग्राहकों को क्रमवार खड़ाकर अपनी बारी का इंतजार कर व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है । किसी भी प्रकार की लूट, छिनैती या टप्पेबाजी जैसी घटना को रोकने के लिए

प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा सूनसान स्थानों पर समस्त थानों की गरुण वाहिनी पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर  प्लेट वाली गाड़ियों, काली फिल्म वाली गाड़ियों,

पिकअप वाहनों पर बम्पर,दो पहिया वाहनों पर मॉडिफाई साइलेंसर व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है। साथ ही दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट घूमने वाले लोगों की सघन चेकिंग कर चालान किया जा रहा है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!