जलालपुर विधानसभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए स्वागत के नारे, मोहम्मद आमिर सिद्दीकी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत!
रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर|जलालपुर। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू हाशिम आज़मी का मंगलवार रात करीब 8 बजे अम्बेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, अनस सिद्दीकी, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी, जीशान, मुस्तकीम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अबू हाशिम आज़मी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता साफ तौर पर दिखाई दी।




