रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर | अयोध्या – टांडा मार्ग पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित अर्टिगा कार ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
युवक सड़क पर आधे घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन आस-पास के लोग केवल तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची।
अंततः युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।पीड़ित की पहचान: इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी उत्कर्ष वर्मा उर्फ सोनू (22 वर्ष)।
वह अवसानपुर केशव शरण विद्यालय में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा था। रविवार सुबह 9 बजे कोचिंग से निकलते ही अयोध्या से टांडा की ओर आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसे रौंद दिया।
कार चालक ने बेखौफ होकर गाड़ी बैक की और फिर भाग निकला।ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन घंटे भर बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची।
आखिरकार एक सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद यादव ने बुरी तरह से घायल युवक को अपने निजी वाहन कार से युवक को टांडा सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई सद्दरपुर रेफर कर दिया गया।
अफसोस कि वहां इलाज के दौरान उस नौजवान युवक की मौत हो गई। समाजसेवी का उस युवक को बचाने का सपना अधूरा रह गया साथ ही उस नौजवान युवक जिसका भी एक सपना था कि वह पुलिस में भर्ती होगा। लेकिन
मृतक उत्कर्ष जिसने अभी हाल ही में पुलिस भर्ती की परीक्षा पास की थी। वह परिवार के सपनों को साकार करने वाला था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई हर्ष मोनू कक्षा 10 में पढ़ रहा है। पिता चंद्रभान वर्मा ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं,
जबकि मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। बहरहाल एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था क्योकि शायद एम्ब्यूलेंस समय पर आ जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
क्योकि कार के टक्कर मारने के बाद बुरी तरह घायल युवक तड़पता रहा और लोग वीडियों बनाते रहे लोगों की गैरजिम्मेदाराना हरकत की भी जमकर निंदा हो रही है।
पुलिस कार्रवाई इब्राहिमपुर थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी गई
लेकिन इन सबसे क्या फायदा क्या उत्कर्ष कभी फिर से लौटकर आ सकता है। बहरहाल जो कुछ भी देर से ही सही उस समाजसेवी ने पहुंचकर अपने निजि वाहन से उस युवक को बचाने की भरपूर कोशिश की!
जबकि समाजसेवी ने बताया उसके टांडा सीएचसी पहुंचने पर वहा पर एम्ब्यूलेंस खड़ी मिली जिसका उस समय उसने वीडियों और फोटो भी खीचा।




