रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप क्रिकेट श्रृंखला में डॉक्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
क्रिएटर्स चैंपियन्स अम्बेडकरनगर को 4 विकेट से पराजित कर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।विशाल क्रिकेट एकेडमी में रविवार सुबह खेले गए मुकाबले में क्रिएटर्स चैंपियन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया,
लेकिन यह निर्णय उनकी टीम पर भारी पड़ गया। डॉक्टर्स इलेवन के गेंदबाजों ने अनुशासित और सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पूरी टीम को मात्र 12.5 ओवर में 51 रन पर समेट दिया।
क्रिएटर्स चैंपियन्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। अंगद ने सर्वाधिक 9 रन बनाए। डॉक्टर्स इलेवन की ओर से डॉ. उत्कर्ष सिंह ने 3 ओवर में 2 मेडन के साथ केवल 5 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
रोहित और अनीश ने भी 2-2 विकेट हासिल किए। टीम के कप्तान डॉ. जी.डी. वर्मा ने गेंदबाजों का शानदार उपयोग करते हुए लगातार बदलाव किए, जिससे विपक्षी बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में रहे।52 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स इलेवन ने 11.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 52 रन बनाते हुए मुकाबला
4 विकेट से अपने नाम कर लिया। डॉ. अभिनीत यादव ने सर्वाधिक 17 रन बनाए, जबकि डॉ. चंद्रभान ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 9 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।मुकाबले के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक श्रीवास्तव (ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ, राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर, रहे।
उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन हर मुकाबला हमें नई सीख देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
उन्होंने आराध्या श्री फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचाना एक सराहनीय प्रयास है।
पुरस्कार विजेता: प्लेयर ऑफ द मैच – डॉ. अभिनीत यादव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – डॉ. उत्कर्ष सिंह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – डॉ. चंद्रभानमैच में अजय श्रीवास्तव एवं डॉ. एस.एम. बाकिर ने अंपायर और कमेंटेटर की भूमिका निभाई,
जबकि विक्रम सिंह एवं गौरव स्कोरर रहे।इस अवसर पर डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. प्रवेश वर्मा, डॉ. साजन देव, डॉ. सिद्धांत, डॉ. आमोद, डॉ. विमल, सुनील कुमार, धीरेंद्र, अंगद, मंगलेश, रोहित, छोटू सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




