Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा- को लेकर जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों संग हुई समीक्षा बैठक, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अम्बेडकरनगर में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने की तैयारी: 78 सेक्टरों में बंटा जनपद, में 9 विशेष स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्ट: एडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 29 जुलाई 2026 श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, मा. विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, मा. विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा सहित ब्लॉक व ग्राम प्रशासकों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

जनप्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए:

एमएलसी हरिओम पांडे ने कहा कि विभिन्न ग्राम पंचायतों से उठने वाली कांवड़ यात्राएं शिवालयों तक जाती हैं। अतः ग्राम पंचायत स्तर से लेकर शिवालयों तक मार्ग में सभी मूलभूत सुविधाएं, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मा. विधायक कटेहरी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता तथा मार्ग प्रबंधन को लेकर अपने उपयोगी सुझाव साझा किए।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियों का खाका अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बैठक में सुरक्षा व व्यवस्था की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की:

सेक्टर व्यवस्था: संपूर्ण जनपद को 78 सेक्टरों तथा 9 विशेष स्टैटिक सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में मैजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।कंट्रोल रूम व रूट डायवर्जन: जनपद व तहसील स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कांवड़ मार्गों का सीमांकन, ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

मूलभूत सुविधाएं: विश्राम स्थलों पर शुद्ध पेयजल, मोबाइल शौचालय, निरंतर साफ-सफाई, एम्बुलेंस और मोबाइल मेडिकल टीमों की तैनाती पूरी कर ली गई है।

जल एवं विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर DM के सख्त निर्देश

विद्युत सुरक्षा: अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले सभी विद्युत पोलों पर इंसुलेशन/प्लास्टिक लगाने का काम समय से पूरा करें। जर्जर तारों और ट्रांसफार्मरों की विशेष निगरानी की जाए।

जल सुरक्षा (महादेवा व चौहड़ा घाट): एसडीएम, सीओ व बीडीओ टांडा को निर्देश दिए गए कि महादेवा घाट, चौहड़ा घाट तथा अन्य नदी/सरोवरों पर जल सुरक्षा हेतु 3-लेयर बैरिकेडिंग और फिसलन रोधी इंतजाम किए जाएं।

सफाई एवं गोताखोर: घाटों पर शिफ्टवार सफाईकर्मियों की ड्यूटी और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी, गोताखोरों एवं वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्लास्टिक पर प्रतिबंध: कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने, लंगर स्थलों के सत्यापन और एकल-उपयोग प्लास्टिक सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू करने के सख्त आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी का संदेश:

“श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करें कांवड़ यात्रा को गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में सभी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक सहयोग करें।”

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!