Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा ने संगठन विस्तार का किया ऐलान, सदस्यता और अनुशासन पर लिए अहम निर्णय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) टाण्डा, अम्बेडकरनगर। संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा ने संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय, अनुशासित और प्रभावशाली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए संगठन विस्तार की घोषणा की है।रविवार को टाण्डा मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल में आयोजित क्लब की महत्वपूर्ण बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक अनुशासन, पत्रकार हितों एवं भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश मौर्य के सरपरस्ती एवं क्लब अध्यक्ष फखरे आलम खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा अब तहसील क्षेत्र के सक्रिय, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारों को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाएगा।संगठन की गरिमा, विश्वसनीयता और पेशेवर पहचान को बनाए रखने के उद्देश्य से सदस्यता के स्पष्ट मानदंड भी तय किए गए। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार, क्लब की सदस्यता केवल उन्हीं पत्रकारों को प्रदान की जाएगी जो पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हों तथा जिनके नाम का कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य समर्थन करें।

पदाधिकारियों ने कहा कि इस व्यवस्था से संगठन में केवल सक्रिय और जिम्मेदार पत्रकारों को स्थान मिलेगा तथा क्लब की साख और मजबूती लगातार बढ़ेगी।

बैठक में संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप अथवा आंतरिक बैठकों की गोपनीय सूचनाओं को सार्वजनिक करने पर कड़ा रुख अपनाया गया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक करने वाले सदस्य के विरुद्ध कठोर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी सदस्यों से संगठन की गरिमा, गोपनीयता और आपसी विश्वास बनाए रखने की अपील की गई।

बैठक में हाल ही में जिला प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के सदस्यों के निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर निर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनपद के सभी पत्रकारों को आमंत्रित कर पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और एकजुटता को और मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान पत्रकार हितों, संगठन की भावी रणनीति तथा पत्रकारों के अधिकार एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

बैठक का संचालन क्लब के महामंत्री कृष्ण कुमार कसौधन ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

सत्य प्रकाश मौर्य, फखरे आलम खान, राम कुमार सोनी, नूर आलम, कृष्ण कुमार कसौधन, सुनील शर्मा, ओम शंकर सोनी, आदित्य कुशवाहा, संदीप जायसवाल, अदनान अहमद, काशी मिश्रा, प्रतीक सोनी, श्याम शर्मा, सरफराज अहमद सहित संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के अनेक सदस्य।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!