Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

समाधान दिवस में डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) टांडा अम्बेडकरनगर | 25 जुलाई 2026। जनपद में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर प्रशासन ने एक बार फिर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कोतवाली टाण्डा परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी रंजिश, राजस्व संबंधी प्रकरण एवं अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग तीन दर्जन से अधिक शिकायतें आई

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस एवं प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो तथा सुरक्षा की भावना मजबूत बने।

वहीं जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि विवादों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब बिल्कुल न किया जाए।इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी क्षेत्राधिकारी टांडा सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

“जनता की सेवा, पारदर्शी प्रशासन और समयबद्ध समस्या समाधान ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।”

डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने सुनी जनसमस्याएं, समाधान दिवस में अधिकारियों को सख्त निर्देश – शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!