Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: हंसवर में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर। जनपद के हंसवर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बभनाइया स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के उद्देश्य सेवृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को —

अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, सेक्टर प्रभारी शाहिद अंसारी,

मास्टर अशफाक, अमरजीत यादव, शाद सिद्दीकी, मो. नईम, शाहनवाज इक्का, मुजीब सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!