रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस (01 जुलाई 2026) के अवसर पर
लिए गए पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 को टांडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राममूर्ति वर्मा ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक वृक्षारोपण किया।
जुमे की नमाज़ के उपरांत मोहल्ला मीरानपुरा स्थित राजा सैय्यद मोहम्मद रज़ा मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कार्यक्रम में विधायक राममूर्ति वर्मा, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों,
कार्यकर्ताओं तथा राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी नजमी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब चारों ओर हरियाली होगी, तभी समाज स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि मानसिक शांति, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य का भी आधार हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

बदरूद्दोज़ा अंसारी, ज़ेया अंसारी, कार्यालय प्रभारी जकी अहमद अंसारी, मीडिया प्रभारी सैय्यद अली, मोहम्मद तारिक, सैय्यद आलीशान रज़ा आब्दी, सैय्यद रेहान रज़ा आब्दी सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




