रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| बसखारी, अंबेडकर नगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया जा रहा है।
आगामी 28 जून 2026, रविवार को ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. शरद यादव की पत्नी स्व. श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर 51 गरीब व असहाय महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
दिनांक व समय: 28 जून 2026, रविवार, शाम 4:00 बजे, स्थान: बसखारी, अंबेडकर नगर, उद्देश्य: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना,
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव ने बताया कि स्व. श्रद्धा यादव हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहीं। उनके इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है।
पात्र लाभार्थियों का चयन नामांकन प्रक्रिया और फार्मों की गहन जांच के बाद किया गया है। चयनित महिलाओं व उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 3:00 बजे तक उपस्थित हों।
गौरतलब है कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा अब तक सामूहिक विवाह, वृक्षारोपण अभियान,
26 गरीब बच्चों की शिक्षा का पूर्ण खर्च वहन करना और असहाय परिवारों की आर्थिक मदद जैसे कार्य किए जा चुके हैं। स्व. श्रद्धा यादव इन सभी कार्यों की प्रेरणास्रोत थीं। 28 जून 2024 को उनके असामयिक निधन के बाद भी ट्रस्ट उनके सपनों को साकार करने में जुटा है।
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।




