Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

“09 मोहर्रम की मजलिस में गूंजा पैगा़म-ए- कर्बला, मौलाना सैय्यद गुलाम मुर्तज़ा ने बयान किया हज़रत अली और इमाम हुसैन के फ़ज़ाएल”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

“मीरानपुरा की मजलिस में छलके गम के आँसू, कर्बला की याद में हुआ नौहा-मातम”

09 मोहर्रम की मजलिस में कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मौलाना गुलाम मुर्तज़ा ने किया संबोधित किया!

मजलिस में बड़ी संख्या में मोमिनीन एवं अज़ादारों ने शिरकत कर शोहदाए कर्बला को खिराजे अकीदत पेश किया। मजलिस को संबोधित करते हुए आली जनाब मौलाना सैय्यद गुलाम मुर्तज़ा उर्फ चुन्नू किबला ग्राम अरसावां ने —

अपना उत्तराधिकारी बनाया। मौलाना ने हज़रत अली की बहादुरी, खैबर के किले की घटना तथा उनके वैज्ञानिक एवं सामाजिक विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सदियों पहले ऐसी अनेक बातों की ओर संकेत किया था जिन्हें आज आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार कर रहा है।

इसके पश्चात मौलाना ने वाकए कर्बला का दर्दनाक मंज़र, बयान करते हुए बताया कि किस प्रकार यज़ीदी फौज ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों पर अमानवीय अत्याचार किए तथा मासूम बच्चों तक को शहीद कर दिया।

कर्बला की मर्मस्पर्शी घटनाओं का वर्णन सुनकर मजलिस में उपस्थित अज़ादार गमगीन हो उठे और नम आंखों से बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा को उनके लाल अमर शहीद हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का पुर्सा पेश किया।

मजलिस के आयोजक रहे सैय्यद रिज़वान हुसैन, सैय्यद दानिश मेहदी, सैय्यद कामरान रिज़वी एवं सैय्यद आसिम रहे। मजलिस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी, सैय्यद आरिफ हसन, —

सैय्यद शाहिद रज़ा एडवोकेट, सैय्यद अज़हर अली, सैय्यद कम्मू, सैय्यद आसिफ हसन, सैय्यद शफी हसन, सैय्यद साकिर हुसैन (नम्मू), सैय्यद अहमद, सैय्यद राशिद, सैय्यद अहमर, साजिद हुसैन,

सैय्यद मसरूर, सैय्यद मोहम्मद आज़म, डॉ. सैय्यद आबिद रज़ा (शीबू), सैय्यद आबिद हसन, सैय्यद मोहम्मद ज़हीर पत्रकार पुत्र, सैय्यद सलीम हैदर, सैय्यद सोजेब हैदर,

गुलफाम हसन, आलम, इसरार हुसैन, आमिर, सैय्यद समर हसन, सैय्यद सरवर हुसैन, सैय्यद हसन, कर्रार हुसैन सहित मीरानपुरा एवं हयातगंज की संयुक्त अंजुमनों के सदस्यगण उपस्थित रहे।

मजलिस समापन के बाद संयुक्त अंजुमनो ने नौहाख्वानी और मातम कर शोहदाए कर्बला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके वफादार साथियों की कुर्बानियों को याद किया।
Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!