रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर | टांडामोहर्रम की आठवीं तारीख़ पर टांडा नगर में ग़म-ए-हुसैन की याद में देर रात्रि तक अकीदत और एहतराम के साथ आठवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस निकाला गया।

जुलूस में अलम, ताबूत और जुलजनाह की शबीह विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। परंपरा के अनुरूप विभिन्न अंजुमनों के सदस्यों ने नौहाख्वानी और मातम कर कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया।

चौक, घंटाघर, हयातगंज और रौज़ा कब्रिस्तान पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने फ़ातेहा और दुआख्वानी की। इसके बाद जुलूस पुनः अपने निर्धारित मार्ग से वापस राजा सैय्यद मोहम्मद रज़ा कोट पहुंचा,

सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मोहर्रम के इस महत्वपूर्ण आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ।आठवीं मोहर्रम का यह जुलूस न केवल कर्बला के शहीदों की महान कुर्बानियों की याद दिलाता है, बल्कि भाईचारे, शांति, इंसानियत और सत्य के लिए संघर्ष के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाता है।

जुलूस का नेतृत्व किया मुतवल्ली राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी ने, जुलूस में मुख्य रूप से शामिल रहे राजा सैय्यद जाफर रज़ा परवेज़, सैय्यद आरिफ हसन, सैय्यद अज़हर अली, सैय्यद रिज़वान हुसैन, सैय्यद शाहिद रजा एडवोकेट, सैय्यद अलीशान, सैय्यद रेहान,
डॉ. सैय्यद आबिद रज़ा शीबू, सैय्यद शफी हसन, सैय्यद आबिद हसन, सैय्यद साकिर हसन नम्मू, सैय्यद आसिम, सैय्यद कामरान रिज़वी, सैय्यद सईद हसन एडवोकेट, सैय्यद मोहम्मद ज़हीर, दानिश मेंहदी,
सैय्यद आसिफ हसन, सैय्यद सलीम हैदर, सैय्यद सोजेब हैदर, सैय्यद समर हसन, सैय्यद हसन, राशिद हुसैन, इसरार हुसैन, आमिर, सुब्हान खान, आदि संयुक्त अंजुमनो के समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।




