Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, आरोपी पुत्र गिरफ्तार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | थाना सम्मनपुर दिनांक -18 मई 2026 पुलिस ने ग्राम सुल्तानगढ़ दाउदपुर में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)

हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सम्मनपुर पुलिस, एसओजी, स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया।

क्या था मामला?

दिनांक 17 मई 2026 को ग्राम सुल्तानगढ़ दाउदपुर में जयराम का शव घर के बाहर चारपाई के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।

मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। मामले में मृतक के परिजन शिवा गौड़ की तहरीर पर थाना सम्मनपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार पर संदेह गहराया।

ऐसे हुआ खुलासा 18 मई 2026 की सुबह लगभग 04:40 बजे पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र जयराम निवासी ग्राम दाउदपुर थाना सम्मनपुर को दाउदपुर मोड़ से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका पिता अक्सर सार्वजनिक रूप से उसे गाली-गलौज एवं अपमानित करता था। इसी मानसिक आक्रोश में उसने लोहे की पाइप से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त, प्रमोद कुमार पुत्र जयराम निवासी ग्राम दाउदपुर, थाना सम्मनपुर उम्र – लगभग 45 वर्ष बरामदगी, घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की पाइप सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम,

प्रभारी एसओजी संजय पाण्डेय व टीम, प्रभारी स्वाट टीम अजीत पाण्डेय व टीम, प्रभारी सर्विलांस सेल विनोद यादव व टीम,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक आशीष यादव, कांस्टेबल कृष्णचन्द्र यादव कांस्टेबल अतुल यादव, कांस्टेबल विशाल शर्मा शामिल रहे!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!