Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | बसखारी | 23 अप्रैल 2026 जनपद के थाना बसखारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 06 चोरी के मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 22-23 अप्रैल 2026 की रात, थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मटिया मोड़ क्षेत्र से तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

बरामदगी का विवरण

05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 कीपैड मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल, कुल अनुमानित कीमत: ₹1,22,000/-

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन इब्राहिमपुर, टांडा और सम्मनपुर क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी चोरी और लूट की घटनाओं के अभ्यस्त अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

दुर्गेश कन्नौजिया – निवासी जीमापुर, थाना इब्राहिमपुर सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुनील कुमार – निवासी त्रिलोकपुर, थाना अलीगंज केशवराम – निवासी चकमकदूमपुर, थाना टांडा, मुकदमा पंजीकरण थाना बसखारी में मुकदमा अपराध संख्या 96/2026 धारा 3(5), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण तिवारी, कांस्टेबल अमित चौरसिया, कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल सौरभ यादव, कांस्टेबल भुपेश चौधरी

अम्बेडकरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!