रिपोर्ट News10plus मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर | टांडा तहसील क्षेत्र के नेपुरा में स्थित टीडीटी स्कूल में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को विद्यालय प्रांगण में रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश चंद, तथा संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष समाजसेवी जनाब कासिफ अहमद अंसारी, सूचना न्यूज़ एडिटर फ़करे आलम खान, सहित अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम समारोह का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मद अहमद शानो, स्कूल कमेटी के सदस्य साजिद खान, सोनो सलमानी, नायब खान, मास्टर ओवैस, सहित कई सम्मानित अतिथियों की उपस्थितों में।
अतिथियों ने मेधावी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। बच्चों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी
अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों को आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।




