रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम अरसावां में शुक्रवार 27 मार्च बाद जुमा मानवीय संवेदनाओं का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। इज़राइल सैन्य हमलों में घायल ईरानी नागरिकों की सहायता के लिए अंजुमन फैज़े हुसैनी, ग्राम अरसावां द्वारा आर्थिक सहयोग अभियान की शुरुआत की गई।
इस पहल के अंतर्गत विशेष सहायता शिविर लगाकर नगद राशि एवं कीमती सामान एकत्र किया गया।इस मानवीय अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने आभूषण और नकद राशि देकर पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आईं।
ग्रामीणों की इस सहभागिता ने सामाजिक एकजुटता और मानवता की मिसाल पेश की है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि एकत्र की गई सहायता राशि जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इस सहायता अभियान को और व्यापक रूप देने के लिए टांडा के नगर के अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज/अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा के सदस्य सैय्यद शफि हसन और सैय्यद आबिद हसन की तरह अपील की गई है आगामी
29 मार्च, रविवार को जिन लोगों को ईरान पीड़ित नागरिकों के लिए यदि किसी प्रकार की मानवीय सहायता देना चाहते है तो वे उनसे सम्पर्क कर मानवीय सहायता उनके माध्यम से भेजवा सकते है।
सैय्यद शफि हसन और सैय्यद आबिद हसन, ने लोगों से अपील किया है जो लोग इस तरह की मानवीय सहायता देना चाहते हैं वे उनसे सम्पर्क कर सहायता राशि ईरान भेजवा सकते उन्होंने
बताया वे किसी तरह का कैम्प नहीं लगाएंगे जिन लोगों को सहायता भेजने में दुश्वारियां हो रही है वे उनसे सम्पर्क कर अपनी सहायक राशि भेज सकते। युद्ध घायल ईरान के
पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता देना चाहते हैं वे उनसे सम्पर्क कर अपनी सहायता राशि उनके माध्यम से भेजवा सकते हैं। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का समाज में भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह पीड़ितों की मदद हो रही है। वही इस कार्य के लिए गणमान्य, लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी सहयोग देने की बात कही




