Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, 10 केंद्रों पर 3600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा – डीएम ने तैयारियों की ली समीक्षा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी निगरानी के निर्देश

रिपोर्ट – एडिटर मोहम्मद राशिद|              अम्बेडकरनगर। आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा–2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती और परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निर्देशानुसार जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 3600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी केंद्रों पर व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन और प्रभावी निगरानी के लिए जनपद में 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और सहायक कक्ष निरीक्षक सहित पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, अभ्यर्थियों की सघन जांच, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति

तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही परीक्षार्थियों और कार्मिकों के मोबाइल फोन व बैग रखने के लिए अलग-अलग क्लॉक रूम, दीवार घड़ी तथा अन्य व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय से पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और पूरी

सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने भी सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का गंभीरता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के

दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की जांच पूरी सावधानी और गंभीरता के साथ की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने जानकारी दी कि जनपद के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्रों में घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।

बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं समस्त कक्ष निरीक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसकी निगरानी मुख्यमंत्री स्तर से भी की जा रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!