Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, निर्माण कार्य तेज करने और ऑपरेटरों का वेतन एक सप्ताह में देने के आदेश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर ! 08 मार्च 2026। जनपद में चल रही जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीयअधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगस्त 2026 तक सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं हर हाल में पूरी कर प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

वही कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जनपद में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने जानकारी दी

कि कुल 571 परियोजनाओं में से 165 परियोजनाओं के सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 269 परियोजनाओं में शिरोपरि जलाशयों का निर्माण पूरा हो गया है। इसके अलावा 200 परियोजनाओं से जलापूर्ति भी शुरू हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में अधिक से अधिक मशीनरी और मानव संसाधन लगाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य तेजी से पूरा किया जा सके।

नल कनेक्शन, मार्ग रेस्टोरेशन और वेतन भुगतान पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक में डीएम ने अवशेष घरों में दिए जा रहे नल कनेक्शन, परियोजनाओं में बाउंड्री वॉल निर्माण, पाइपलाइन बिछाने के बाद मार्गों के रेस्टोरेशन, तथा ऑपरेटरों के वेतन भुगतान की स्थिति की भी गहन समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संचालित परियोजनाओं में कार्यरत ऑपरेटरों का वेतन एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा उनके ईपीएफ जमा होने की स्थिति का सत्यापन भी किया जाए।

स्कूल, आंगनबाड़ी और पंचायत भवनों में जल्द लगें नल कनेक्शन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों तथा अन्य सार्वजनिक भवनों में जल्द से जल्द नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही पहले से पूर्ण घोषित परियोजनाओं का सत्यापन कर कमियों को दूर करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस शिकायतों की भी हुई समीक्षा

बैठक के दौरान डीएम ने IGRS Portal पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। नेगेटिव फीडबैक वाले मामलों में उन्होंने स्वयं शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर समाधान की स्थिति का फीडबैक लिया, जिस पर शिकायतकर्ताओं ने संतोष जताया।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।

उन्होंने निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और जिन मार्गों को खोदा गया है, उनका उच्च गुणवत्ता के साथ रेस्टोरेशन कर तुरंत मोटरेबल बनाया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!