Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

कलेक्ट्रेट सभागार में 141 ईसीसीई एजुकेटरों को मिले नियुक्ति पत्र

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुआ भव्य वितरण समारोह, निष्ठा व समर्पण से कार्य करने का संदेश

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर|13 फरवरी 2026 जनपद में प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज कलेक्ट्रेट सभागार मेंआयोजित कार्यक्रम के दौरान 141 चयनित ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी

(वित्त एवं राजस्व) द्वारा संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त एजुकेटरों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग बच्चों की शिक्षा एवं देखभाल का यह चरण उनके सम्पूर्ण जीवन की नींव तैयार करता है। ऐसे में ईसीसीई एजुकेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करें।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत

प्रारम्भिक शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ईसीसीई एजुकेटरों की तैनाती की जा रही है।इन एजुकेटरों की मुख्य जिम्मेदारी बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं

संवेगात्मक विकास के लिए अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करना तथा खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को आनंददायी बनाना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि जनपद के नौनिहालों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी है।

अतः सभी एजुकेटर गुणवत्तापूर्ण, परिणामोन्मुखी एवं नवाचारी शिक्षण कार्य कर जनपद की प्रारम्भिक शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पटेल, संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Click to listen highlighted text!