ससुराल और मायके में पसरा सन्नाटा: बीती रात्रि 10 बजे बहन से की बात, सुबह मेडिकल कॉलेज में पहुंची लाश!
कामचोर पति दहेज उत्पीड़न बना विवाहिता की हत्या का काल? कज़िन भाई ने पति पर लगाए गए गम्भीर आरोप!
रिपोर्ट – News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद, – सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद की तहसील टांडा क्षेत्र के ग्राम अजमेरी बादशाहपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बीती रात तक जो नीतू अपने मायके वालों के साथ मामा के यहां विवाह समारोह में हंस-बोल रही थी, सुबह उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका के कजिन भाई ने पति पर नीतू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले को दहेज़ उत्पीड़न और प्रताड़ना से जोड़ा है।
बीती रात्रि 10 बजे नीतू से और उसकी बहन से फोन पर हुई थी आखरी बातचीत
जानकारी के मुताबिक, मृतका नीतू बीती रात अपने मायके वालों के साथ दलपतपुर गांव में अपने मामा के वहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से वह सकुशल अपने ससुराल अजमेरी बादशाहपुर पहुंची।
रात करीब 10 बजे नीतू की बहन रचना ने फोन कर उसका हाल-चाल जाना, तब नीतू ने सब ठीक होने की बात कहकर सोने जाने की बात कही थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह नीतू की आखिरी बातचीत साबित होगी।
सुबह 5 बजे मिली बेहोशी की खबर मेडिकल पहुंची तो मौत की खबर मे तब्दील
सुबह करीब 5 बजे नीतू के कजिन भाई नगर पालिका परिषद टांडा के सभासद दशरथ मांझी के पास फोन आया कि नीतू बेहोश है और उसे महामाया एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया।
पति के द्वारा दहेज की मांग और नशे की लत पर उठे सवाल!
सभासद दशरथ मांझी ने एक पत्रकार से वार्ता के दौरान नीतू के पति पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने बताया कि नीतू का पति कोई काम-काज नहीं करता था हर वक्त दहेज की मांग करता था साथ ही नशे का आदी था। जिसके कारण नीतू की बहनें ही नीतू की जरूरतों को पूरा करने में नीतू का पूरा सहयोग करती थीं।
14 तारीख को होने वाली थी ‘पंचायत’, पहले ही उजड़ गया सुहाग
दशरथ मांझी ने बताया कि नीतू के भविष्य और उसके पति के कामकाज ना करने और हर वक्त दहेज मांग व उत्पीड़न को लेकर आगामी 14 तारीख को परिवार के लोग ससुराल जाकर उसके पति से बातचीत करने वाले थे।
परिजनों का आरोप है कि पति द्वारा नीतू की हत्या करने कि आशंका जताया है, और पति के द्वारा अक्सर दहेज के लिए प्रताणित किया जाता था। साथ ही यह भी कहा गया कि उसके व्यवहार के कारण अक्सर घर में विवाद और नीतू को मारा पीटा जाता था। दशरथ मांझी ने अंदेशा जताया है कि इसी विवाद के चलते नीतू की जान ले ली गई।
पुलिस की कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिल गई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



