Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बड़ी कार्रवाई: पंजाब नेशनल बैंक छज्जापुर शाखा से जुड़े 2 करोड़ के फ्रॉड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus                        अम्बेडकरनगर ! कोतवाली टांडा क्षेत्रान्तर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक, शाखा छज्जापुर से सम्बन्धित धोखाधड़ी एवं गबन के गंभीर प्रकरण में वांछित अभियुक्त उमेर अहमद पुत्र परवेज अहमद को थाना कोतवाली टांडा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।कार्यवाही का विवरण अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन लखनऊ तथा पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक, जनपद अम्बेडकरनगर के निर्देशन में,

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी टांडा के नेतृत्व में निरीक्षक अपराध श्रीचन्द्र यादव मय पुलिस टीम (हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल भूपेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल आरती पाण्डेय) द्वारा

थाना कोतवाली टांडा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 31/26, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को दिनांक 06.02.2026 को समय 07.05 बजे फुलवरिया तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा दिया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण वादिनी रूपवती पत्नी जगदीश प्रसाद सहित लगभग 15–16 पीड़ित व्यक्तियों द्वारा जनता दर्शन के दौरान प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था,

जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त उमेर अहमद द्वारा अज्ञात बैंक कर्मियों के साथ मिली भगत कर, एनटीपीसी एवं एनएचआई द्वारा अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की धनराशि को पॉलिसी कराने के नाम पर धोखाधड़ी से हड़प लिया गया।

जांच के दौरान वादिनी रूपवती तथा अन्य पीड़ितों के बयान से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा पाँच वर्षों में धन दोगुना करने का लालच देकर मुआवजा प्राप्त लाभार्थियों से ब्लैंक चेक प्राप्त किए गए, कम धनराशि की पॉलिसी करा कर शेष धनराशि

अपने तथा अपने सगे-सम्बन्धियों के खातों में ट्रांसफर कराई गई तथा बड़ी मात्रा में धनराशि नगद निकाल ली गई। अभियुक्त द्वारा अपने साथी शरद तथा अज्ञात बैंक कर्मियों के साथ मिलकर कूटरचित एवं संपादित (एडिटेड) फर्जी बॉण्ड पेपर तैयार कर पीड़ितों को उपलब्ध कराए गए तथा उन्हें

वास्तविक दस्तावेज बताकर भ्रमित किया गया। यह पूरा फर्जी वाड़ा वर्ष 2019 से फरवरी 2025 तक लगातार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त उमेर अहमद द्वारा अपने साथी शरद मौर्य पुत्र मायाराम मौर्य निवासी मीरापुर हयातगंज, थाना कोतवाली टांडा के साथ

मिलकर फर्जी बॉण्ड पेपर तैयार कराए गए तथा पहले कम रकम के बॉण्ड बनाकर बाद में उनमें कूटरचित संशोधन कर पीड़ितों को सौंपा गया। इस प्रकार अभियुक्त एवं उसके साथियों द्वारा लगभग ₹02 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

जब्त / सीज की गई संपत्ति अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए निम्नलिखित वस्तुओं को मुकदमे का भाग बनाकर सीज किया गया है—एक अर्टिगा कार एक बुलेट मोटर साइकिल एक स्कूटी एक सैमसंग गैलेक्सी S-23 मोबाइल फोन एक आईफोन 15 प्रो सीज किए गए

बैंक खाते कुल 13 बैंक खातों को सीज कराया गया है, जिनमें पीड़ितों की धनराशि स्थानांतरित की गई थी। अन्य संपत्तियों की जांच अभियुक्त के अन्य पंजीकृत वाहन, भूमि, मकान तथा बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है।

शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरांत उनकी संपत्तियों को भी विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत जब्त/अटैच किया जाएगा। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त उमेर अहमद पुत्र परवेज अहमद निवासी मकान संख्या 246, वार्ड संख्या 04, पीली कोठी, मुबारकपुर दक्षिणी थाना कोतवाली टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर

उम्र लगभग 32 वर्ष गिरफ्तारी विवरण दिनांक 06.02.2026 समय 07.05 बजेस्थान फुलवरिया तिराहा आपराधिक इतिहास मुकदमा अपराध संख्या 31/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61 (2)

बीएनएस थाना कोतवाली टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक अपराध श्रीचन्द्र यादव – थाना कोतवाली टांडा हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद थाना कोतवाली टांडा कांस्टेबल भूपेन्द्र यादव, थाना कोतवाली टांडामहिला कांस्टेबल आरती पाण्डेय थाना कोतवाली टांडा शामिल रहे।

Click to listen highlighted text!