रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! 09 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों के रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत
उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र मय हमराह कांस्टेबल राहुल साहनी और महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा थाना कोतवाली टांडा द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र कुमार पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी बलुआ देवहट थाना कोतवाली टांडा जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 29 वर्ष है। अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय सीजेएम से एनबीडब्ल्यू वारण्ट जारी हुआ था।
अभियुक्त को उसके घर से दिनांक 08 जुलाई 2025 समय 21:18 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को संबंधित माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली टांडा में मुकदमा अपराध संख्या 159/23 धारा 498ए/323/504/506 भादवि व ¾ डीपीएक्ट का मामला दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र, कांस्टेबल राहुल साहनी और महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा शामिल थे।