Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा में झोलाछाप क्लिनिक का सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और फोटो दावा “हड्डी अस्पताल” के नाम पर अवैध इलाज और निजी मेडिकल स्टोर संचालन के आरोप?…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus|                                    टांडा अम्बेडकरनगर  18 फ़रवरी 2026 सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट व फोटो के हवाले से यह दावा सामने आया है।कि टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत छोटी बाजार पश्चिम, मजीद कोल डिपो के पीछे गली में एक कथित झोलाछाप चिकित्सक द्वारा “हड्डी अस्पताल” के नाम से क्लिनिक संचालित किया जा रहा है।

वायरल सामग्री के अनुसार, संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना वैध पंजीकरण के हड्डियों से संबंधित उपचार किए जाने तथा मरीजों को पर्चे पर दवाएं लिखकर उसी परिसर में संचालित निजी मेडिकल स्टोर से दवा दिए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह क्लिनिक लगभग 15 वर्षों से संचालित है और उसी भवन के एक कमरे में मेडिकल स्टोर भी चलाया जा रहा है।

वायरल पोस्ट से जुड़े कुछ सूत्रों द्वारा यह आरोप भी लगाए गए हैं कि उपचार के नाम पर मरीजों से मोटी धनराशि वसूली जाती है।

नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि दुर्घटना अथवा आकस्मिक घटनाओं में घायल मरीजों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर की स्थिति में प्लास्टर व उपचार किया जाता है तथा प्रति मरीज लगभग 4 से 5 हजार रुपये तक लिए जाते हैं।

हालांकि इन सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं क्लिनिकों के विरुद्ध जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर पूर्व में भी अभियान चलाए जा चुके हैं। और निरंतर जारी बीते एक दिन पूर्व उपजिलाधिकारी

टांडा डॉक्टर शशिशेखर के नेतृत्व में बसखारी में संचालित कुछ प्राइवेट हॉस्पिटलों को सील किया गया और कई अस्पतालों से दस्तावेज़ मांगे गए हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और हड्डी

अस्पताल फोटो के आधार पर उठ रहे इन आरोपों को लेकर अब आमजन के बीच यह चर्चा तेज है कि संबंधित क्लिनिक के संबंध में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा जांच कब शुरू की जाएगी।

फिलहाल, इस पूरे प्रकरण पर स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

नोट सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता News10plus पोर्टल

News10plus पोर्टल वेबसाइट सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और फोटो की पुष्टि नहीं करता है। यह पोस्ट सिर्फ जनहित में प्रकाशित किया गया है ताकि सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेते हुए जांच करवाकर सत्यता सामने लाई जा सके।

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक अस्पताल का फोटो है और दावा किया जा रहा है कि यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। News10plus पोर्टल ने इस पोस्ट को सिर्फ जनहित में प्रकाशित किया है ताकि सम्बंधित अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जा सके।

क्या होगी कार्रवाई?

यदि जांच में यह पाया जाता है कि अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है, तो सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!