रिपोर्ट – News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (जो 1 जनवरी 2026) से प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा था) को मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर
अब फरवरी माह तक विस्तारित कर दिया गया है। इस अभियान को ग्रामीण स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को विकासखंड टांडा मेंएआरटीओ, अम्बेडकरनगर द्वारा खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों को सड़क सुरक्षा के महत्व, नियमों एवं जन-जागरूकता की भूमिका से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों को👉 सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम,👉 हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग,👉 नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा👉 यातायात नियमों के पालनको लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही उपस्थित ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई, ताकि वे अपने-अपने ग्रामों में लोगों को जागरूक कर अभियान को सफल बना सकें। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जनचेतना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।



