Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों पर शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शान्ति कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा अपने–अपने थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत चलाया जा रहा।

बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों के आसपास से टप्पेबाजी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी कर उन पर कार्यवाही किए जाने के क्रम में

आज दिनांक 15.10.2024 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले बैंकों तथा प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, बॉर्डर से लगे बैरियर तथा वाहनों की चेकिंग की गई ।

बैंक के आसपास बिना किसी कारण घूमने वालों को कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है। बैंक के भीतर ग्राहकों को क्रमवार खड़ाकर अपनी बारी का इंतजार कर व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है ।

किसी भी प्रकार की लूट,छिनैती या टप्पेबाजी जैसी घटना को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा सूनसान स्थानों पर समस्त थानों की  पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा रहा है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!