Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

घाघरा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, एक की तलाश जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

महादेवा घाट पर दर्दनाक हादसा: सरयू नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे एनडीआरएफ टीम ने दो शवो को रेस्क्यू कर लिया है एक की तलाश जारी!
रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुहिया स्थित महादेवा घाट पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ।

जहां तीन युवक सरयू नदी में नहाते समय बहकर डूब गए जहां दो शव का एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर निकाल जा चुका है तीसरे की तलाश जारी है।
हादसे की जानकारी
जानकारी के अनुसार नगर के कश्मिरिया मोहल्ला निवासी अजय, विजय सगे जुड़वां भाई अभिषेक, बृजेश और बब्बी, व रामनवल नामक युवक शनिवार की दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे

अंतिम संस्कार में महादेवा घाट पहुंचे। और अंतिम संस्कार के बाद वे नाव से नदी के बीच स्थित रेतीले टापू पर नहाने पहुंचे जहां नहाने समय पांचों युवक अचानक तेज़ धारा और घहराई में पहुंच गए और डूबने लगे।

स्थानीय नाविकों की तत्परता
स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए बृजेश और बब्बी को सुरक्षित बाहर निकाला। अभिषेक पुत्र अर्जुन को बाहर निकाल कर टांडा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं अजय पुत्र चंद्रशेखर का शव तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला जा चुका है हालांकि एक युवक अभी भी नही विजय अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। घटना की सूचना पर पहुंचे

क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार व कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत और बचाओ कार्य शुरू कराया जहां दो शव को निकाल लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!