Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

दुकान से पायल-विछिया चोरी करने वाली दो महिला अभियुक्ताएं अलीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर
अम्बेडकरनगर । 05 सितम्बर 2025। अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 192/25 धारा 305A/317(2) बीएनएस से संबंधित दो महिला अभियुक्ताओं को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

घटना का विवरण
दिनांक 04 सितम्बर 2025 को वादिनी ज्योति सोनी पत्नी अभय सोनी निवासी हिथुरी दाउदपुर थाना अलीगंज की दुकान पर पहुंचकर अभियुक्ता कमलेश कुमारी पत्नी सुनील कुमार निवासी भौनी का पुरवा थाना अजीतमल, जनपद औरैया तथा उषा पत्नी श्याम सिंह निवासी अछल्दा थाना अछल्दा, जनपद औरैया ने एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी विछिया चुराई।

वादिनी व उसके पति द्वारा तलाशी लेने पर उक्त सामान बरामद हो गया। दोनों महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ताएं
कमलेश कुमारी पत्नी सुनील कुमार, निवासी भौनी का पुरवा, थाना अजीतमल, जनपद औरैया,उषा पत्नी श्याम सिंह, निवासी अछल्दा, थाना अछल्दा, जनपद औरैया

आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 192/25 धारा 305A/317(2) बीएनएस, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर गिरफ्तारी का विवरण तारीख:04.09.2025 समय: सायं 7:30 बजे, स्थान: सद्दरपुर के पास

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक रवीश कुमार, कांस्टेबल अंकित राज, महिला कांस्टेबल गीता, महिला कांस्टेबल अंजली शुक्ला, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष व्याप्त है और अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!