रिपोर्ट News10plus एडिटर| अम्बेडकरनगर ! में होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। फव्वारा चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में धीरज मोदनवाल की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां धीरज की मौत हो गई। इस हादसे ने होली के रंगों को गम में बदल दिया। परिवार के लिए ये बहुत बड़ा सदमा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जहां आज 04 मार्च को खास होली के दिन अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार बनी मौत का कारण! फव्वारा चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, में धीरज मोदनवाल की दर्दनाक मौत – एक युवक गंभीर रूप घायल जहां हम आपको बता दें आज दोपहर लगभग 12:00 बजे,
अकबरपुर शहजादपुर स्थिति फव्वारा चौक क्षेत्र में मोटरसाइकिल संख्या UP-45-AY-6254 तथा एक अन्य मोटरसाइकिल की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक –
धीरज मोदनवाल, पुत्र हजारी लाल मोदनवाल, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी बर्तन मंडी शहजादपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर, और रविंद्र, पुत्र जितेंद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी बड़ौत बाग, जनपद बागपत
गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान धीरज मोदनवाल की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि रविंद्र का इलाज जारी है।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। होली के इस त्योहार में जहां परिवार में खुशियां होती है और अचानक एका एक इस तरह की घटना घट जाए तो ऐसे में परिवार पर क्या ही गुजरती है,
बहरहाल ये तो सृष्टि का नियम है कभी खुशी तो कभी लगा रहता है, लोगों का आना जाना लगा रहेगा इस बात को नकारा भी नहीं जा सकता हालांकि मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।




