Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अंबेडकर नगर में प्रमुख सचिव समाज कल्याण का भ्रमण कार्यक्रम संपन्न!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

एडिटर रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकर नगर ! 14 दिसम्बर 2024। प्रमुख सचिव समाज कल्याण, सैन्य कल्याण, मद्य निषेध विभाग उत्तर प्रदेश शासन डॉ हरिओम का जनपद अंबेडकर नगर में भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रमुख सचिव का स्वागत जनपद के मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर की गई। प्रमुख सचिव डॉ हरिओम द्वारा समाज कल्याण, सैनिक कल्याण एवं मद्य निषेध विभाग से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

इस दौरान उन्होंने वृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ, अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीडन आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, आश्रम पद्धति विद्यालय आदि संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई एवं दिशा निर्देश निर्गत किये गए।

इस अवसर पर जिला सैन्य कल्याण अधिकारी अंबेडकरनगर की उपस्थिति में प्रमुख सचिव डॉ हरिओम (IAS) द्वारा योगा पार्क में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित T-55 टैंक का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय तेंदुआईकला जहांगीरगंज का भी निरीक्षण किया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!