Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मोहर्रम पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने टांडा और दरगाह किछौछा में पैदल चलकर भौतिक निरीक्षण किया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद टांडा एवं नगर पंचायत

किछौछा के विभिन्न क्षेत्रों/गालियों/ताजिया मार्गो का पैदल भ्रमण कर भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को गलियों आदि में बेहतर साफ-सफाई करने

तथा एंटी लारवा का छिड़काव एवं नियमित फागिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत तारों को टाइट करने तथा झुके पोलों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ताजिया मार्गों को मोहर्रम पर्व के पूर्व गड्ढा मुक्त/समतल करने के निर्देश दिए।

किछौछा में भारी संख्या में लोगों का आवागमन होने से उचित स्थान पर शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने किछौछा में पैदल भ्रमण कर ताजिया ले जाने वाले प्रमुख सड़क, नाली, विद्युत शौचालय, लाइट की व्यवस्था का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने किछौछा में आए हुए विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों से पहुंचें जायरीनों से भी वार्ता की और उनके अनुभव को जाना। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

आगामी उर्स मेला के तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए डीएम के साथ नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!