Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अम्बेडकरनगर ! टांडा कोतवाली पुलिस टीम ने लूट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकास वर्मा उर्फ सचिन वर्मा, दीप नारायण और विशाल वर्मा उर्फ रणविजय वर्मा के रूप में हुई है।

आरोपी विशाल वर्मा उर्फ रणविजय वर्मा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 323, 504, 506, 427, 419, 420, 467, 468, 469, 471 और 506 के तहत मामले शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 2250 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति से 5000 रुपये लूटे थे और फोन पे के माध्यम से भी 1760 रुपये जबरन ट्रांसफर करवाए थे।

गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अर्जुन, उपनिरीक्षक अशोक तिवारी, हेड कांस्टेबल मुन्ना सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल उमाकांत यादव, कांस्टेबल तेजबहादुर, कांस्टेबल कृष्णानंद और कांस्टेबल भूपेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अम्बेडकरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से लूट के मामलों में शामिल आरोपियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस आगे भी अपनी कार्रवाई जारी रखेगी और लूट के मामलों में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!