Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! आज दिनांक 06 मार्च 2025 को विकास भवन सभागार में निराश्रित गोवंश संरक्षण से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति

की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में समिति द्वारा जनपद में स्थापित सभी गो-आश्रय स्थलों को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया।

समिति ने गोसंवर्धन एवं गोसंरक्षण कोष में जनता, जनप्रतिनिधियों, और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से चंदा/दान प्राप्त करने का भी निर्णय किया, जिससे गोवंश आश्रय स्थलों को सुदृढ़ किया जा सके

और गोवंशों के उचित रख-रखाव तथा देख-रेख के लिए मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा

कि संरक्षित गोवंश के रख-रखाव में कोई कमी नहीं होनी चाहिए और उन्हें समय पर संतुलित पशु आहार और हरा चारा खिलाया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला स्तरीय नोडल

अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी आदि उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!