रिपोर्ट -एडिटर-मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर : टाण्डा तेज़ी से बढ़ रही घाघरा/सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है हालांकि जिलाधिकारी अविनाश सिंह उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, व टाण्डा तहसील टीम के साथ बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
पूर्व सांसद एमएलसी हरीओम पाण्डेय के नेतृत्व में माझा अवसानपुर” करमपुर बरसावां” आदि प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण की गई” बतादे लगातार टाण्डा तहसील प्रशासन की निगाहें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर बनी है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव के लिये नांव के साथ रेस्क्यू टीमें लगी हुई है बाढ़ पीड़ितों से उपजिलाधिकारी टाण्डा मोहनलाल गुप्ता का लगातार सम्पर्क बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टाण्डा तहसील प्रशासन के द्वारा राहत सामग्री वितरण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
बहरहाल घाघरा नदी का जलस्तर फिर से धीरे-धीरे नीचे आ रहा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को दिया कई दिशानिर्देश साथ ही कहा बाढ़ क्षेत्रों में रेस्क्यू टीम व बाढ़ चौकियां तथा बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराई जाये”
और लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जाये जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो सके” बहरहाल आज दिनांक 19 सितम्बर 2024 को भाजपा पूर्व सांसद”एमएलसी हरीओम पाण्डेय” भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी” जिलाधिकारी अविनाश सिंह”उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता” टाण्डा तहसीलदार” नायब तहसीलदार सभी ने अपने हाथों से बाढ़ से पीड़ित 250 परिवारों में राशन सामग्री सहित जरुरत का सामान वितरण किया गया । बतादे प्राप्त जानकारी अनुसार के अनुसार अब तक बाढ़ से लगभग 250 परिवार प्रभावित हुये जिनके लिये जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन लगातार राहत सामग्री मुहैया करा रहा” साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर स्थानीय प्रशासन की लगातार नजरे बनी हुई है। उक्त अवसर पर पूर्व भाजपा सांसद” एमएलसी हरीओम पाण्डेय के साथ मैहमूद आलम खां भट्टठा व्यवसाई आदि लोग मौजूद रहे।
Responsive Picture Carousel
Welcome to
Click to listen highlighted text!
Welcome to
Click to listen highlighted text!