रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर | 05 अप्रैल 2026 (रविवार) टांडा नगर क्षेत्र स्थित शांति मैरेज लॉन में रविवार को अंबेडकरनगर शिक्षक संघ द्वारा टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक राममूर्ति वर्मा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में शिक्षक संघ अंबेडकरनगर के जिला अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा, समाजवादी पार्टी टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी सहित
विभिन्न कॉलेजों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों ने भी विधायक का स्वागत कर शिक्षा एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र के शैक्षिक विकास,


एवं उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे समारोह भव्य और प्रभावशाली बन गया।




