रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| टांडा अम्बेडकरनगर ! विश्व टीबी दिवस के अवसर पर महामाया एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के टीबी एवं चेस्ट विभाग तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा एक व्यापक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं इसके प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर
उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया। नाटक को सरल, रोचक और संदेशप्रधान तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ा और जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच एक चार्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने रचनात्मक ढंग से टीबी उन्मूलन का संदेश प्रस्तुत किया।
इसके उपरांत चिकित्सा अधीक्षक सभागार में टीबी मरीजों को “पोषण पोटली” वितरित की गई, जिससे उनके उपचार के साथ-साथ पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. मुकेश यादव, उप-प्रधानाचार्य डॉ. उमेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पटेल, नर्सिंग प्रधानाचार्य डॉ. ई. भास्करराज, टीबी एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता,
नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आतिफ, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. वैष्णवी आनंद सहित समस्त एनटीईपी स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन काउंसलर प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया। नुक्कड़ नाटक का सफल संयोजन प्रतिमा कुशवाहा, अर्पिता एवं राजेश मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा,
“टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह टीबी के प्रति जागरूकता फैलाए और मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करे।”
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा,
“टीबी उन्मूलन के लिए सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी, जब समाज सक्रिय सहभागिता निभाएगा। उचित पोषण, नियमित उपचार और जागरूकता—ये तीनों मिलकर ही टीबी पर विजय दिला सकते हैं।” कार्यक्रम का समापन नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आतिफ के प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ,
“टीबी हारेगा, देश जीतेगा”
उन्होंने कहा कि समय पर जांच, पूर्ण इलाज और संतुलित पोषण अपनाकर हम न केवल स्वयं को बल्कि पूरे समाज को टीबी मुक्त बना सकते हैं। पोषण पोटली वितरण समारोह में रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता,
डॉ. अनिल सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. वैष्णवी, डॉ. चंद्रभान, डॉ. विजय यादव, डॉ. दीपक मौर्य, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. विनय चौरसिया, डॉ. अबरार, वरिष्ठ पर्यवेक्षक अरविंद भास्कर, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सौरभ, टीबीएचवी कबूतरा, स्टाफ नर्स प्रीति सिंह एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।





